defination of Manav Dharm _ मानव धर्म क्या है
युधिष्ठिर के कहने पर नारद जी ने किया मानव धर्म का वर्णन
युधिष्ठिर! धर्मके ये तीस लक्षण शास्त्रोंमें कहे गये हैं-सत्य, दया, तपस्या, शौच, तितिक्षा, उचितअनुचितका विचार, मनका संयम, इन्द्रियोंका संयम, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, त्याग, स्वाध्याय, सरलता, सन्तोष, समदर्शी महात्माओंकी सेवा, धीरे-धीरे सांसारिक भोगोंकी चेष्टासे निवृत्ति, मनुष्यके अभिमानपूर्ण प्रयत्नोंका फल उलटा ही होता है—
ऐसा विचार, मौन, आत्मचिन्तन, प्राणियोंको अन्न आदिका यथायोग्य विभाजन, उनमें और विशेष करके मनुष्योंमें अपने आत्मा तथा इष्टदेवका भाव, संतोंके परम आश्रय भगवान् श्रीकृष्णके नाम गुण-लीला आदि का श्रवण, कीर्तन, स्मरण, उनक सेवा, पूजा और नमस्कार; उनके प्रति दास्य, सख्य और आत्मसमर्पण-यह तीस प्रकारका आचरण सभी मनुष्योंका परम धर्म है। इसके पालनसे सर्वात्मा भगवान् प्रसन्न होते हैं॥
धर्मराज! जिनके वंशमें अखण्डरूपसे संस्कार होते आये हैं और जिन्हें ब्रह्माजीने संस्कारके योग्य स्वीकार किया है, उन्हें द्विज कहते हैं। जन्म और कर्मसे शुद्ध द्विजोंके लिये यज्ञ, अध्ययन, दान और ब्रह्मचर्य आदि आश्रमोंके विशेष कर्मोंका विधान है॥
Comments
Post a Comment
अधिक जानकारी के लिये कमेंट्स करें